झारखंड
Dhanbad: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला घायल
Tara Tandi
26 Aug 2024 6:44 PM IST
x
Dhanbad धनबाद : भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई. घायल अंजुम खातून का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. अंजुम खातून ने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. बंटवारे को लेकर परिवार के लोग उसके साथ दो बार मारपीट कर चुके हैं. रविवार की देर शाम भी उनलोगों ने मारपीट की. महिला ने मामले की शिकायत भूली ओपी में की है. ओपी प्रभारी ने बताया कि तीन डिसमिल पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद है. परिवार में 10 सदस्य हैं जिनमें सात भाई व तीन बहन हैं. सभी लोग जमीन व घर में हिस्सा मांग रहे हैं. सहमति नहीं बनने की वजह से उनलोगों में आपस में ही मारपीट हो गई. दोनों ओर से मारपीट की शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जो भी दोषी होगा, उस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
TagsDhanbad जमीन विवाददो पक्षों बीच मारपीटमहिला घायलDhanbad land disputefight between two partieswoman injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





