झारखंड
Dhanbad: टुंडी में नकली शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Tara Tandi
6 Jun 2025 6:29 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : धनबाद पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के पोखरिया मोड़ पर गुरुवार रात वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट, नकली शराब ब्रांडिंग सामग्री और शराब के ढक्कन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी धनबाद मुख्यालय-2 के डीएसपी धीरेन्द्र कुमार बंका ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा थाना क्षेत्र के जोगीपोता गांव निवासी विकास साहिनी अवैध शराब निर्माण की सामग्री के साथ दो वाहन थार JH 01 CW- 7486 व एक काले रंग की स्कॉर्पियो JH 10 DA -2942 से जामताड़ा की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर जांच अभियान चलाया गया.
पुलिस ने पोखरिया मोड़ पर वाहनों को रोककर तलाशी लेनी शुरू की. इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक यूनुस अंसारी (निवासी बेनगाड़िया, निरसा) को गिरफ्तार किया गया. उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति और थार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी में पुलिस ने लगभग 400 लीटर स्प्रिट, 5000 शराब बोतलों के ढक्कन, 'रॉयल चैलेंजर' ब्रांड के 6 बंडल नकली स्टिकर और 375 मिली ‘इम्पेरियल ब्लू’ ब्रांड की 2 कार्टून कुल 48 बोतलें जब्त की.
TagsDhanbad टुंडी नकलीशराब कारोबार भंडाफोड़एक गिरफ्तारDhanbad Tundi fake liquor business bustedone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





