झारखंड
Dhanbad: राजगंज में पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की फायरिंग, दो खोखा बरामद
Tara Tandi
10 Sept 2025 12:38 PM IST

x
Dhanbad धनबाद: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला परिसर स्थित भारत पेट्रोलियम के BBD फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर मंगलवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोलियां चलाईं. गोलियों की तड़तड़हट से पूरा इलाका दहशत के साये में आ गया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.
जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था, एसडीपीओ बाघमारा समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.़
जानकारी के अनुसार, BBD फ्यूल्स पेट्रोल पंप स्थानीय कारोबारी बीरबल मंडल का है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह मामला कारोबारी को डराने या रंगदारी से जुड़ा हो सकता है.
TagsDhanbad राजगंजपेट्रोल पंपअपराधियों फायरिंगदो खोखा बरामदDhanbad Rajganjpetrol pumpcriminals firedtwo cartridges recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





