झारखंड
Dhanbad: क्रेटा ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत; 4 लोग घायल
Tara Tandi
25 Feb 2025 8:09 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : महाकुंभ से लौट रही एक क्रेटा कार ने मंगलवार की सुबह धनबाद में एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गए. यह हादसा धनबाद जिले के गोविंदपुर में एनएच-19 पर हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद मृत ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर गोविंदपुर थाना ले गई. मृत चालक की पहचान जीतेंद्र राय के रूप में हुई. वह गोविंदपुर छठ तालाब के पास का रहने वाला था. उसके घर में पत्नी और दो बच्चे हैं. मौत की खबर मिलते ही उसके घर में मातम छा गया. पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था.
TagsDhanbad क्रेटा ऑटो मारी टक्करचालक मौत4 लोग घायलDhanbad Creta collides with autodriver dies4 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





