झारखंड
Dhanbad: वर्कशॉप से 4 लाख के केबल की लूट, चार गार्डों को किया घायल
Tara Tandi
27 Sept 2024 5:00 PM IST
x
Dhanbad धनबाद : निरसा थाना क्षेत्र के बराकर इंजीनियरिंग एंड फाउंड्री वर्क्स शॉप में केबल लुटेरों के गिरोह ने गुरुवार की रात धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने ड्यूटी पर तैनाथ चार गार्डों को मारपीट कर घायल कर दिया और 4 लाख रुपए के केबल लूट लिए. घायल गार्डों को इलाज के लिए ईसीएल मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जाती है. जानकारी अनुसार, हथियारों से लैस 30-35 की संख्या में आए लुटेरों ने बराकर इंजीनियरिंग एंड फाउंड्री वर्क्स शॉप के पीछे की दीवार में सेंधमारी की और अंदर घुस आए. ड्यूटी पर तैनाथ गार्ड को अपने कब्जे में कर सिक्योरिटी हवलदार राणा प्रताप सिंह व अनूप चक्रवर्ती तथा सिक्योरिटी गार्ड गौतम धीवर व मैनेजर हंसदा को मारपीट कर घायल कर दिया. इनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जाती है. गौतम धीवर व मैनेजर हंसदा का सिर फट गया है. चारों घायलों को आनन-फानन में ईसीएल मुख्यालय सकतोड़िया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी ने बताया कि 800 फीट केबल की लूट हुई है, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए है. वहीं ईसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा बलों ने ने 27 नंबर के जंगलों में फेंका कुछ केबल बरामद किये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
TagsDhanbad वर्कशॉप4 लाख केबल लूटचार गार्डों घायलDhanbad workshop4 lakh cables lootedfour guards injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





