झारखंड

Dhanbad: नदी से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

Tara Tandi
14 Sept 2024 12:48 PM IST
Dhanbad:  नदी से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी
x
Dhanbad धनबाद : गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित खुदिया नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गयी. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह नदी में शव उपलता देखा. इसके बाद गोविंदपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकालने की कोशिश में जुटी है. खबर लिखे जाने तक शव को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था. जब तक शव बाहर नहीं निकलेगा, तब तक शव की पहचान भी नहीं सकती है.
Next Story