झारखंड

Dhanbad: पुल के पास युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Tara Tandi
1 Nov 2024 4:55 PM IST
Dhanbad: पुल के पास युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
x
Dhanbad धनबाद : महुदा थाना क्षेत्र के लोहपट्टी-दुगदा हीरक मार्ग पर जमुनिया पुल के नीचे एक युवती का शव बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की दूसरी जगह हत्या कर शव को पुल की नीचे फेंक दिया गया है. नदी स्नान करने गये ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद वहां वहां लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी लोहपट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो को दी गई. मुखिया प्रतिनिधि की सूचना पर महुदा व दुगदा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. जांच-पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा.
Next Story