झारखंड

Dhanbad: ट्रेन से गिरकर भागलपुर के युवक की मौत

Tara Tandi
28 Sept 2024 6:22 PM IST
Dhanbad:  ट्रेन से गिरकर भागलपुर के युवक की मौत
x
Maithon मैथों : कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन से गिरकर भागलपुर के युवक की मौत हो गयी. संभवतः पोल से टकराने से उसकी मौत हुई है. युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान मिले हैं. उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे पोल संख्या 233/17 के पास औंधे मुंह पड़ा हुआ था. शिवलीबाड़ी मंडाधौड़ा के लोगों ने सुबह में रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा. मृतक की पैंट की जेब में मोबाइल की घंटी बज रही थी. लोगों ने जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों व कुमारधुबी पुलिस को घटना की सूचना दी. कुमारधुबी पुलिस व बराकर सीआरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. मृत युवक का नाम अनुराग कुमार है. वह भागपुर का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ शुक्रवार रात वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रांची जा रहा था. बड़े भाई को सीएम हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र लेना था. बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि अनुराग कुमार देर रात शौच के लिये ट्रेन के शौचालय में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. शायद गेट पर वह खड़ा होगा और झपकी आने से वह ट्रेन से गिर गया होगा. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
Next Story