झारखंड

Dhanbad: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य धराए, 3 बाइक बरामद

Tara Tandi
4 Sept 2024 2:04 PM IST
Dhanbad: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य धराए, 3 बाइक बरामद
x
Dhanbad धनबाद : बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सोमवार देर रात बजरंग बिहार कॉलोनी में छापेमारी कर रवि सिंह के घर से चोरी गईं तीन बाइक बरामद करते हुए गिरोह में शामिल चार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है. इंस्पेक्टर सरस्वती मिंज के नेतृत्व में बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार व जवानों ने छापेमारी कर चारों को दबोच लिया. रवि सिंह की निशानदेही पर उसका सहयोगी मोहम्मद जाकिर आलम ( न्यू इस्लामपुर) व मोहम्मद दानीश (पांडरपाला) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी रवि सिंह के पिता रमेश सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रवि सिंह बाइक चोरी कर अपने घर में छिपा कर रखता था और ग्राहक सेट होने के बाद बाइक बेच देता था. डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं.
Next Story