
x
Ranchi रांची : धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. दुर्घटना का कारण तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो का एक खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मारना बताया जा रहा है. इसके बाद एक टाटा नेक्सोन कार ने भी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना रात्रि के डेढ़ बजे की है.
सभी बंगाल के रहने वाले थे
दुर्घटना में मारे गये लोग बंगाल के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घायलों को धनबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे. दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है. टीम दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
TagsDhanbad सड़क दुर्घटना4 मौतकई घायलDhanbad road accident4 deadmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





