झारखंड
Dhanbad: मैथन चेकपोस्ट पर यात्री बस से 2.639 किलो चांदी बरामद
Tara Tandi
24 Oct 2024 4:10 PM IST

x
Maithonमैथन: इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार की रात यात्री बस से एक व्यक्ति के पास से 2.639 किलो चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद किया है. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता से झारखंड आ रही बोल्बो यात्री बस की रैंडम जांच की गई. बस पर सवार सुनील कुमार सोनी नामक व्यक्ति के पास से 2 किलो 639 ग्राम चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद किए गए.वह कोलकाता से चांदी के सामान खरीद कर धनबाद आ रहा था. सुनील कुमार सोनी धनबाद के बैंकमोड़ का रहने वाला है. बैंकमोड़ में ही उसकी सोना-चांदी की दुकान है. ओपी प्रभारी ने बताया कि सुनील कुमार सोनी चांदी की खरीद से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने चांदी जब्त कर ली है. जब्त चांदी व सामान की जांच चुनाव आयोग द्वारा गठित कमेटी करेगी.
TagsDhanbad मैथन चेकपोस्टयात्री बस2.639 किलो चांदी बरामदDhanbad Maithan checkpostpassenger bus2.639 kg silver recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





