x
Dhanbad धनबाद : झरिया के फुसबंग्ला निवासी इलियास अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री सानिया की करंट लगने से शनिवार को मौत हो गयी. सानिया को करंट लगते ही पड़ोसी आनन-फानन में पावर कट कराकर पास के जामाडोबा अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह चार बजे सानिया ने अपनी मां को इलाज के लिए बोकारो अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी मंगाई थी. गाड़ी देखने के लिए वह अपने घर से बाहर आई. बाहर लगे लोहे के पोल को उसने जैसे ही पकड़ा, वो करंट की चपेट में आ गई. घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोस के लोग पावर कट कर सानिया को पास के जामाडोबा असपताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोल में करंट आने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट है. दरअसल शुक्रवार की रात सर्विस तार शॉर्ट कर गई थी, जिसे बिजली ऑफिस से मिस्त्री बुलाकर बनावाया गया था.शनिवार सुबह उसे पूरी तरह सही किया जाना था, लेकिन देर रात तार फिर शॉर्ट होकर लोहे के एस्बेस्टस पर गिर गया. इसी एस्बेस्टस में लगे लोहे के पोल के संपर्क में सानिया आयी और उसे करंट लग गया. जिससे उसकी मौत हो गयी
TagsDhanbad करंट लगने14 वर्षीय बच्ची मौतDhanbad: 14 year old girl dies due to electric shockजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





