झारखंड
Dhanbad: आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत
Tara Tandi
7 July 2025 2:03 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : जिले के भगाबांध बस्ती में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथ मौजूद एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
vखेत में बकरी चराने के दौरान व्रजपात की चपेट में आए दोनों
घटना के संबंध में मृत बच्ची के परिजन ने बताया कि बच्ची रविवार दोपहर खेत में बकरी चरा रही थी. इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गरज के साथ आसमान से बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से बच्ची और पास में मौजूद एक महिला बुरी तरह झुलस गई. परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पिता की मौत के बाद चाचा के घर पर रह रही थी बच्ची
परिजनों ने यह भी बताया कि बच्ची अपने पिता की मृत्यु के बाद से चाचा के घर पर रह रही थी. फिलहाल बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्यवाही करेगी.
TagsDhanbad आकाशीय बिजली गिरने12 वर्षीय बच्चीमौके मौतDhanbad: Lightning strike12-year-old girl dies on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





