
Jamshedpur : सावन की दूसरे सोमवारी पर शहर के तमाम शिवालयों मे भक्तों की भारा भीड़ उमड़ी. कई मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गयी, जहां श्रद्धालुओं ने नदी से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. मानगो के दाईगुट्टू शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा मे शामिल 501 महिलाएं स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल भरकर कर पैदल मंदिर पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. उधर शहर के तमाम शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर सुख-शांति की कामना की. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सावन की दूसरी सोमवारी पर बारीडीह बाजार स्थित शिव मंदिर मे जलाभिषेक के लिए पहुंचे. उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर राज्य और देश वासियों के लिए सुख-शांति की कामना की. उधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन की दूसरी सोमवारी को मानगो दाइगुटू स्थित नया शिव मंदिर तथा मानगो शिरोमण नगर स्थित श्री श्री शिरोमणि अमरनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मंत्री मानगो दाइगुटू स्थित नया शिव मंदिर से निकाली गयी शिव बारात यात्रा में भी शामिल हुए
