झारखंड

अभियान चलाकर 110 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 1:23 PM IST
अभियान चलाकर 110 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी
x
सूचना मिलने के बाद आबकारी कर्मी हरकत मे आई

जमशेदपुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना अंतर्गत कर्कचिया गांव सहित आसपास इलाके में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 110 लीटर अवैध शराब को बरामद किया। गौरतलब है कि आबकारी विभाग को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि कर्कचिया गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद आबकारी कर्मी हरकत मे आई। इलाके में अभियान चलाकर 110 लीटर अवैध शराब को बरामद किया। बरामद की गई अवैध शराब को आबकारी कर्मियों ने नष्ट कर दिया। अभियान के दौरान आबकारी कर्मी किसी भी अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार नहीं कर पाय।

अभियान की भनक लगते ही अवैध शराब कारोबारी फरार होने में कामयाब हो गए। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Next Story