झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बिहार के उप मुख्यमंत्री ने औपचारिक मुलाकात की

Teja
11 Feb 2023 6:59 PM IST
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बिहार के उप मुख्यमंत्री ने औपचारिक मुलाकात की
x

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर उनके बीच विकास से जुड़े कई विषयों पर विचार- विमर्श हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार विधानसभा के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री बिहार श्याम रजक, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव इस मौके पर मौजूद थे।

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तेजस्वी यादव आज शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आये बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव से पहले महागठबंधन को गोलबंद करेंगे और एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि रांची आये बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची के हरमू स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।इस दौरान श्री यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।



सोर्स :-नवयुग संदेश

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story