झारखंड
Deoghar: अंतिम यात्रा में भावुक हुआ बंदर, इंसान की मौत पर फूट-फूट कर रोया
Tara Tandi
9 Jun 2025 6:50 PM IST

x
Ranchi रांची : देवघर जिले के सारठ प्रखंड के ब्रहासोली गांव में एक बंदर की एक शख्स के प्रति अद्वितीय प्रेम और श्रद्धा देखने को मिली. जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. दरअसल ब्रहासोली गांव के मुन्ना सिंह की मृत्यु के बाद जब उनका पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा था, तभी एक बंदर वहां आया और उसने मृतक के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है.
बंदर ने दिखाया सच्चा प्यार : बंदर ने धीरे से अर्थी के पास जाकर मृतक का चेहरा चादर से हटाया, गालों को चूमा और फूट-फूटकर रोने लगा. वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और कई ने तो इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए हनुमान जी का अवतार तक मान लिया. बंदर का प्यार यहीं नहीं रुका, वह मुन्ना सिंह की अर्थी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल पड़ा और श्मशान घाट तक शव यात्रा में शामिल रहा।.
अंतिम संस्कार तक रहा साथ : जब अंतिम संस्कार का वक्त आया और मुखाग्नि दी जा रही थी, तब भी वह मुन्ना सिंह के शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों के काफी कहने के बाद वह वहां से उठा, लेकिन अंतिम संस्कार खत्म होने तक श्मशान से नहीं गया. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
लोग देखकर हो गए अचंभित : कई लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हैं और इसे साक्षात भक्ति और भावनाओं का उदाहरण मान रहे हैं. कुछ लोगों ने बंदर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इसे प्रभु हनुमान का साक्षात रूप कहा. यह घटना जानवरों की भावनात्मक गहराई और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी की भी याद दिलाती है
TagsDeoghar अंतिम यात्राभावुक बंदरइंसान मौतफूट-फूट रोयाDeoghar last journeyemotional monkeyhuman deathcried bitterlyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





