झारखंड
Deoghar: अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या की
Tara Tandi
13 Feb 2025 12:26 PM IST

x
Deoghar देवघर : अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल की बम से मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार को जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय में हुई है. जहां अपराधियों ने 52 वर्षीय संजय दास पर बम से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गयी.यह घटना उस वक्त हुई, जब संजय दास स्कूल से बायोमेट्रिक्स कराकर लौट रहे थे. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्कूल में हाजिरी लगाने के बाद स्कूटर से जा रहे थे प्रिंसिपल
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय दास जब स्कूल में हाजिरी लगाने के बाद स्कूटर से कहीं जा रहे थे, तभी पिपरासोल के पास घात लगाये अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया. बमबाजी की घटना में संजय दास की मौके पर ही मौत हो गयी. बम धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर मधुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया.
TagsDeoghar अपराधियोंस्कूल प्रिंसिपलबम मारकर हत्याDeoghar criminalsschool principalmurdered by bombजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





