झारखंड

Deoghar: बाइक से टक्कर के बाद पलटा ऑटो, किशोर की मौत

Tara Tandi
4 April 2025 7:51 PM IST
Deoghar: बाइक से टक्कर के बाद पलटा ऑटो, किशोर की मौत
x
Deoghar देओघर : सारठ-मधुपुर मुख्य मार्ग पर तुलसीडाबर गांव के पास यात्रियों से भरा ऑटो बाइक से टकरा गया. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें ऑटो पर सवार सहजाद शेख (12 वर्ष) की मौत हो गई. वह मधुपुर के लालगढ़ निवासी मराज शेख का पुत्र था. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सीधा कर किशोर को बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंची सारठ थाना पुलिस किशोर को लेकर सारठ सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया गया कि ऑटो पर एक ही परिवार के लोग सवार थे. वे मधुपुर के लालगढ़ से सारठ मखदूम बाबा मजार उर्स मेला देखने जा रहे थे. ऑटो में महिलाएं व कुछ बच्चे थे. किशोर सहजाद शेख आगे की सीट पर बैठा था. इसी बीच आराजोरी तुलसीडाबर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से ऑटो की टक्कर हो गयी.
Next Story