झारखंड

Deoghar: दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
24 July 2025 5:17 PM IST
Deoghar: दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार
x
Deoghar देवघर: देवता पांडेय को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते देर रात जसीडीह पुलिस ने देवता पांडेय को पकड़ा है. गिरफ्तार देवता पांडे पर दस्तावेज में छेड़छाड़ का आरोप है. वहीं, इसके अलावा भी कई आरोप है. फिलहाल देवता पांडेय से पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार देवघर के दर्दमारा स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़ा को लेकर देवघर के चर्चित चेहरा देवता पांडे के ऊपर जसीडीह थाने में धारा 316, 318, 336, 338 व 339 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसके मुताबिक देवता पांडे ने फर्जीवाड़ा करके दर्दमारा स्थित परित्राण कॉलेज की बिक्री के मामले में भूमिका निभायी है.
Next Story