झारखंड
Delhi पुलिस की कार्रवाई, 26 किलो गांजा ले जाते दो तस्कर दबोचे गए
Tara Tandi
23 May 2025 5:13 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : 26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करने की तैयारी में जुटा था. इससे पहले एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पतरातु स्टेशन के पास से शत्रुधन कुमार और लालु कुमार को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक रांची से गांजा लेकर पतरातु आने वाले हैं, जो पतरातु रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाने वाले हैं.
एडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का किया गया गठन
सूचना मिलने के बाद एसपी ने पतरातू एडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम के द्वारा पतरातु रेलवे स्टेशन आने वाले सभी मार्गों पर निगरानी रखते हुए चेकिंग किया जाने लगा. इसी दौरान दोनों युवक के पास से बैग में गांजा बरामद किया गया.
दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि हमलोगों के बैग में गांजा है, जिसे हमलोग भुवनेश्वर से ट्रेन व बस के माध्यम से रांची होते हुए पतरातु स्टेशन लाते हैं और यहां से ट्रेन से दिल्ली ले जाकर सकरपुर चार खम्भा, दिल्ली के पास के एक दुकान में पहुंचाते हैं. बताया कि उन्हीं लोगों द्वारा हमलोग को भुवनेश्वर (ओडिशा) भेजा जाता था.
TagsDelhi पुलिस कार्रवाई26 किलो गांजादो तस्कर दबोचाDelhi Police action26 kg ganjatwo smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





