झारखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मार्च को चतरा दौरे पर रहेंगे

Sarita
11 March 2024 11:55 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मार्च को चतरा दौरे पर रहेंगे
x
लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टिया रेस में दिख रहीं हैं. सभी चुनाव की तैयारी में जुट गई है.

चतरा : लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टिया रेस में दिख रहीं हैं. सभी चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मार्च को झारखंड के चतरा दौरे पर रहेंगे. बता दें की, लोकसभा क्षेत्र चतरा, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग के नेताओं के साथ बैठकर लोकसभा चुनाव मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

चतरा भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने बताया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर जिला में निवास करने वाले बड़े से छोटे नेता का ब्यस्तता बढ़ गई है. उसी को लेकर जिला में बैठक की दौर जारी है.


Next Story