
x
झामुमो का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय स्वागत योग्य
Ranchi : झामुमो द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की विधिवत घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने स्वागत किया है. कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया. भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास पर भरोसा करती है. अंत्योदय भाजपा का संकल्प है.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वे स्वंय झारखंड आयी थीं. इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से भी मुलाकात कर समर्थन की अपील भी की थी. इसके बाद झामुमो ने अब उनका समर्थन करने की घोषणा की है जो स्वागतयोग्य है.
पहली बार बारह करोड़ आदिवासी समाज के किसी सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से पुराना रिश्ता रहा है. उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना झारखंड के लिए विशेष हर्ष और गौरव की बात है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी झामुमो के निर्णय का स्वागत किया है.
Next Story





