झारखंड

अचानक तबीयत खराब होने से युवक की मौत, जाने वजह

Kajal Dubey
3 Jun 2022 3:06 PM IST
अचानक तबीयत खराब होने से युवक की मौत, जाने वजह
x
युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
चरही थाना क्षेत्र के 45 कांटा के बहेरा निवासी पवन मुंडा (18) का बुधवार को तबीयत खराब हो गयी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पवन मुंडा पंचायत चुनाव की गिनती देखने बुधवार सुबह को हजारीबाग गया हुआ था। वहां से आने के बाद मुखिया के विजय जुलूस में शामिल हुआ। इसके बाद अचानक तबीयत खराब हो गयी। परिजनों ने पवन को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बोकारो नदी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद आजाद ने बताया कि घटना को लेकर वह स्वयं मृतक के परिजनों से मिलकर जांच पड़ताल किया। परिजनों ने थाना प्रभारी को बताया कि अचानक तबीयत खराब हो जाने से पवन की मौत हुई है। पवन भाई में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सीएमपीडीआई में कर्मी है।
Next Story