झारखंड

सफायर स्कूल के पास मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Rani Sahu
25 Jan 2023 8:20 AM GMT
सफायर स्कूल के पास मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस
x
रांची : रांची के तुपुदाना स्थित सफायर स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव मिलने की खबर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। जहां शव मिलने के स्थान पर खून का धब्बा पाया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घटना की जांच में चुट गई। घटना तुपुदाना ओपी क्षेत्र की है।
स्थनीय लोगों ने दी सूचना
जानकारी के मुताबिक तुपुदाना स्थित सफायर स्कूल के पास स्थनीय लोगों ने बुधवार की सुबह एक युवक का शव देखा। जिसके बाद इसकी खबर तुपुदाना ओपी पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, युवक की पहचान नहीं हुई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story