झारखंड

टोंगरी से मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
1 April 2023 9:25 AM GMT
टोंगरी से मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
x
लातेहार : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल शनिवार की सुबह टोंगरी से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक विकास भुईंया नावाडीह ग्राम का रहने वाला था। ग्रामीणों के अनुसार वे आज सुबह एक टोंगरी में युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मनिका थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई।
मनिका हाट बाजार से देर तक नहीं लौटा था विकास
मृतक के परिजनों के मुताबिक विकास शुक्रवार को मनिका हाट बाजार गया था। लेकिन, वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने कहा कि विकास की हत्या किसने और क्यों की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का उद्भेदन होगा। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Next Story