झारखंड

लातेहार में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव हुआ बरामद

Tara Tandi
20 May 2024 5:43 PM IST
लातेहार में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव हुआ बरामद
x
Latehar : जिला मुख्यालय में एक अज्ञात शव के बरामद होने से सनसनी फैल गयी. दरअसल शहर के रेलवे स्टेशन रोड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम से मतदान कर कई लोग लौट रहे थे. लोगों ने आश्रम स्कूल के पीछे एक चहारदिवारी के पास खजूर पेड़ के नीचे अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद बेबी देवी को दी. बेबी देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया. पूछे जाने पर सदर थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के गुमशुदा लोगों की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने ऐसी कोई सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने और शव को पहचानने में मदद करने की अपील लोगों से की है
Next Story