झारखंड

कुएं में मां और बच्चे का मिला शव

Shantanu Roy
16 Aug 2022 9:59 AM GMT
कुएं में मां और बच्चे का मिला शव
x
बड़ी खबर
गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के गदर में एक कुंए से महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान गदर निवासी पुनीया देवी (40) के रूप में की हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक गत बुधवार को पति-पत्नी के बीच गोबर उठाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात में महिला अपने बच्चे के साथ गायब हो गई थी। शुक्रवार को गावां थाना में महिला एवं बच्चे के गायब होने की सूचना दी गई थी। परिजन आसपास के क्षेत्रों में दोनों को ढूंढ रहे थे। इसी बीच सोमवार को गांव के कुएं से दुर्गंध आने पर जब लोग कुएं में झांककर देखा, तो शव दिखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मृतक महिला का मायके तिसरी थाना क्षेत्र के खिरोत में है। महिला की तीन पुत्री एवं एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है।एक पुत्री का विवाह हो चुका है। सूचना पर महिला के मायके से उसका भाई व पुत्री समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई खिरोत निवासी गोपाल यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि बहन को विवाह के बाद ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। वहीं, थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story