झारखंड

मेरालगड़ा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद

Tara Tandi
24 May 2024 4:27 PM IST
मेरालगड़ा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद
x
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित मेरालगड़ा जंगल से शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल गये थे तो वहां शव पड़ा देखा. इसके बाद गोइलकेरा थाना को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. इस संबंध में गोइलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगल में शव मिलने की सूचना दी थी. वहीं ग्रामीणों में बताया कि मानसिक रूप से बीमार एक अज्ञात व्यक्ति कुछ दिनों से मेरालगड़ा गांव में घूम रहा था. यह उसी व्यक्ति का शव हो सकता है.
Next Story