
x
राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र स्थित एक नदी से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है
Ranchi : राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र स्थित एक नदी से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. युवक के सिर में तीन गोली मारी गयी है. युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया गया. बुधवार की शाम को इटकी थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया है. मृतक युवक का नाम मनोज महली है और वह मूल रूप से लालगुटवा का रहनेवाला है. इटकी थाना की पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया है. जिस युवक को गोली मारी गयी है वहां पर पट्टी बंधी हुई थी. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है.
सोर्स - News विंग
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story





