झारखंड

मांडर में कुंए से एक युवक का शव बरामद

Admin4
5 March 2024 11:50 AM GMT
मांडर में कुंए से एक युवक का शव बरामद
x
रांची। राजधानी रांची के मांडर में कुंए से एक युवक का शव बरामद किया गया है। यह घटना मांडर थाना क्षेत्र के सकरपदा गांव का बताया जा रहा है। मृतक युवक का नाम कलाम अंसारी बताया जा रहा है। ताज्जुब वाली बात यह है कि युवक का शव उसके घर से थोड़ी ही दूर पर मिला है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवक को सोमवार को ही नमाज पढ़ने के बाद घूमने के लिए निकला था। पर काफी देर तक वह वापस नहीं आया। जिसके बाद परिवार ने उसकी खोजबीन शुरु की पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में किसी ने उसका शव गांव में ही कुंए में तैरता हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक घर में सबसे छोटा था। घर में वह खेती बाड़ी करता था और परिवार का अन्य कामों में मदद करता था। युवक की शादी भी तय हो गई थी। दो दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली था पर ये अनहोनी हो गई।
कुंए से युवक का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसका मर्डर कर शव को कुएं में डाला है।
Next Story