झारखंड

पेड़ से लटका युवक का शव बरामद

Rani Sahu
24 Jun 2023 7:28 AM GMT
पेड़ से लटका युवक का शव बरामद
x
झारखंड : झारखंड के खूंटी जिले से एक दर्दनाक घटना निकल कर सामने आई है। यहां पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है । मृतक की पहचान राजेश गौंझु के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सुबह तीन बजे घर से निकला था राजेश
मामला जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया बस्ती का है। जहां शनिवार की सुबह तीन बजे राजेश घर से निकला था। जिसके बाद सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ में लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Next Story