झारखंड

पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी

Rani Sahu
2 Jun 2022 4:42 PM IST
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी
x
जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत काशीडीह स्थित आमझोर गांव में बेल के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका पाया गया

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत काशीडीह स्थित आमझोर गांव में बेल के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका पाया गया. मृतक की पहचान गांव के ही 35 वर्षीय परमेश्वर सिंह के रूप में की गयी है. शव परमेश्वर की ही धोती से लटका पाया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. परमेश्वर मजदूरी करता था. आखरी बार वह कल शाम को घर पर मौजूद था. देर शाम वह घर से बाहर निकला था, फिर वापस नहीं आया. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसकी खबर नहीं मिली. गुरुवार सुबह गांव वालों ने परिजनों को जानकारी दी कि परमेश्वर का शव घर से लगभग एक किमी की दूरी पर पेड़ से लटका पाया गया है. उसके पैर में चोट के निशान भी पाये गये है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


Next Story