झारखंड

पेड़ से लटका मिला 13 साल के नाबालिग का शव, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
14 May 2023 10:31 AM GMT
पेड़ से लटका मिला 13 साल के नाबालिग का शव, जानें पूरा मामला
x
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के हमीद नगर ब्लॉक मैदान से एक 13 साल के नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला है। बच्चे ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। इसका पुलिस जांच कर रही है। बच्चे की हत्या का आरोप उसके सौतेले पिता पर लगा है। पुलिस ने सौतेले पिता और मां को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि 13 साल का अन्नु अंसारी ठेले में सामान लेकर घूम-घूम कर बाजार में बेचा करता था। शनिवार शाम वह आया तो पिता ने उससे पैसे मांगे। अन्नु ने 1000 पिता को दिए और बाकी के 200 उसने अपने पास रख लिए। कहा जा रहा है कि उसी 200 को लेकर पिता पुत्र के बीच में विवाद हुआ जिसके बाद पिता ने गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी।
भतीजे की डांट से परेशान
इधर लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो गांव में शराबी चाचा ने अपने ही भतीजे की टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद चाचा फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा मुन्नी यादव और उसके भतीजे शिवकुमार यादव के बीच विवाद हो गया था। आरोपी चाचा मुन्नी यादव ने भतीजे को धमकी दी कि वह उसे सबक सिखाएगा। इसी बीच शनिवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इतने में शिव घर के अंदर से निकला तो देखा चाचा के हाथ में कुल्हाड़ी थी। शिव ने चाचा मुन्नी यादव को डांट फटकार लगाई। इसी दौरान मुन्नी ने शिव कुमार यादव के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिव कुमार यादव को सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta