झारखंड

पश्चिम सिंहभूम में पेड़ से लटकी मिली युवा जोड़े की लाशें

mukeshwari
31 May 2023 11:20 AM GMT
पश्चिम सिंहभूम में पेड़ से लटकी मिली युवा जोड़े की लाशें
x

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक युवा जोड़े की लाशें पेड़ से लटकी पाई गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी नहीं हो पाने की वजह से दोनों ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। इस बाबत अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।

मृतकों के नाम निंदा सिंह और कुनी बिरुआ है। बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में बुधवार को दोनों की लाशें एक महुआ पेड़ से लटकते देख सनसनी फैल गई। निंदा सिंह की उम्र 23 वर्ष थी जबकि उसकी प्रेमिका कुनी बिरुआ की थी। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया है कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे पर दोनों के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गयी है।(आईएएनएस)

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story