झारखंड

डीडीसी : रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश

Rani Sahu
29 Aug 2022 7:12 PM IST
डीडीसी : रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश
x
रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश
Ranchi: रांची जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत लंबित आवासों की प्रगति की समीक्षा सोमवार को डीडीसी विशाल सागर ने की. इस दौरान उन्होंने ZOOM के माध्यम से जिला के सभी बीडीओ और मुखिया के साथ वर्चुअल बैठक कर सभी पंचायतों में लंबित आंकड़ों के बारे बताया गया. इसके बाद प्रखंड समन्वयक को निर्देश दिया गया कि लंबित आवास वाले लाभुकों की सूची मुखिया को दें और मुखिया अपने स्तर से लंबित आवासों को पूर्ण कराने में अपना पूर्ण सहयोग करें. लंबित आवास के पूर्ण होने के उपरांत ही भारत सरकार द्वारा नया लक्ष्य दिया जाएगा.
पांच प्रखंडों में आवास निर्माण कार्य धीमा
रांची जिले के तमाड़, लापुंग, मांडू, बुंडू और कांके प्रखंड में अत्यधिक आवास लंबित होने के कारण राज्य स्तर में रांची जिला का प्रदर्शन खराब है.
अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा
डीडीसी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य विकास योजनाओं मनरेगा,15वां वित्त योजना, जलजीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसे योजनाओं के बारे में भी संछिप्त एवं बहुउपयोगी बातें उनके साथ साझा किये. साथ ही सभी योजनाओं में बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए अपने पंचायत को सुदृढ़ीकरण करने में अपना आपेक्षित सहयोग करने को कहा.
Vinita
Next Story