झारखंड

ग्राहक के साथ मारपीट, बार के कर्मी पर मामला दर्ज

Rani Sahu
3 Sept 2022 4:44 PM IST
ग्राहक के साथ मारपीट, बार के कर्मी पर मामला दर्ज
x
Ranchi: ग्राहक के साथ मारपीट करने वाले बार के कर्मी पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. नामकुम थाना क्षेत्र के कौशल पांडे के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. कौशल पांडे ने प्राथमिकी में बताया है कि में ओर राहुल कुमार सिंह अन्य साथियों के साथ लालपुर चौक स्थित एक बार में पार्टी करने गया था. इसी दौरान मैनेजमेंट देखने वाले अविनाश सिंह एवं रंजीत यादव द्वारा जाने के लिए कहा जाने लगा. लेकिन खाना बचे होने की वजह से 5 मिनट में खाना खाकर बाहर निकल जाने की बात कही. इस पर अविनाश सिंह द्वारा हम लोगों को मां बहन की गाली देते हुए कहा बाप का होटल है. तब हम लोगों को इस बात का विरोध किया, तो अविनाश सिंह एवं रंजीत यादव ने बाउंसर को बुलाकर कहा कि बाहर निकालो साले को मारो जब तक जान ना निकल जाए. इसी बीच एक व्यक्ति मेरे सर पर बहुत जोर से तीन चार वार किया, जिससे आंखों के सामने अंधेरा छा गया. जब दोस्त लोग बीच बचाव करने लगे तो सभी स्टाफ मिलकर बुरी तरह से मारपीट करने लगा. इस क्रम में हम लोग जो आभूषण पहने थे, उसे खींच कर अपने पास रख लिया. कौशल ने आशंका जताया है कि सर पर अविनाश सिंह के द्वारा पिस्टल की बट से वार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
News Wing
Next Story