
x
Jharkhand झारखंड: शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैसे हुआ हमला?
घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा जंगल के पास दोपहर 2:30 बजे की है।माओवादी गुटों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया था, जो तलाशी अभियान के दौरान फट गया।विस्फोट में सीआरपीएफ की 193 बटालियन के जवान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम डे घायल हुए।दोनों को रांची में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उपनिरीक्षक सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए।
सीएम हेमंत सोरेन का बयान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा: "चाईबासा में आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल जी की इलाज के दौरान मृत्यु की दुखद खबर मिली है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
नक्सली गतिविधियों पर बढ़ेगा शिकंजा
-
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और लातेहार जैसे इलाकों में नक्सली सक्रिय हैं।
-
हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने कई नक्सल ठिकानों को ध्वस्त किया है।
-
प्रशासन ने जंगलों में गश्त और सर्च ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया है।
Tagsझारखंडपश्चिमी सिंहभूमनक्सल हमलाआईईडी ब्लास्टसीआरपीएफ जवान शहीदनक्सल विरोधी अभियानझारखंड पुलिसहेमंत सोरेनCRPF ऑपरेशनमाओवादी हमलासुरक्षा बलचाईबासारांचीझारखंड न्यूजजंगल सुरक्षाआतंकवाद विरोधी अभियानJharkhandWest SinghbhumNaxal attackIED blastCRPF jawan martyredanti-Naxal operationJharkhand PoliceHemant SorenCRPF operationMaoist attacksecurity forcesChaibasaRanchiJharkhand newsforest securityanti-terrorism operation
Next Story





