झारखंड

भगवान की मूर्ति से मुकुट और बालियां चोरी

Admin Delhi 1
13 Sept 2023 12:03 PM IST
भगवान की मूर्ति से मुकुट और बालियां चोरी
x
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

धनबाद: दिनीनगर में सत्य नारायण मंदिर में चोर ने भगवान पर चढ़े सारे गहनों से हाथ साफ कर लिया। इस दौरान सीसीटीवी में चोरी की यह पूरी घटना कैद हो गयी। सीसीटीवी में दिख रहे हैं कि कैसे चोर एक- एक कर भगवान के मुकुट और दूसरे बेशकीमती गहने निकाल रहा है। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में स्थित सत्य नारायण मंदिर की है।

अष्टधातु की बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति भी गायब

चोर अष्टधातु की बनी भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की मूर्ति भी अपने साथ ले गया। यह मूर्ति डेढ़ सौ साल पुरानी बताई जाती है। इसकी कीमत का अनुमान दस लाख रुपए से अधिक है। चोरी की घटना कोयल नदी तट शिवाला घाट पर स्थित श्री शिव मंदिर ट्रस्ट परिसर में निर्मित सत्यनारायण मंदिर में हुई।

Next Story