झारखंड

तुपुदाना में हथियार दिखा अपराधियों ने दो बाइक लूटी

Admin Delhi 1
7 Jun 2023 12:10 PM IST
तुपुदाना में हथियार दिखा अपराधियों ने दो बाइक लूटी
x

राँची न्यूज़: अपराधियों ने तुपुदाना क्षेत्र में हथियार के बल पर युवकों से दो बाइक, मोबाइल व पैसे लूट लिए. घटना रात साढ़े आठ बजे की है. जोड़ा मुंडा ने तुपुदाना ओपी में केस दर्ज कराया है.

पिस्टल सटाकर लूटा पीड़ित ने बताया कि वह तुपुदाना ओपी क्षेत्र के कटहरटोली में रहता है. रात वह और उसका एक दोस्त अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे. हुरिंगदाग नदी किनारे वे पहुंचे तो छह हथियारबंद अपराधियों ने रोका. पिस्टल निकालकर उनकी कनपटी पर भिड़ा दी. इसके बाद मोबाइल, पैसे व बाइक छीन ली. इसके बाद दोनों बाइक पर छह अपराधी बैठकर घटनास्थल से आराम से फरार हो गए.

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद दोनों दोस्त पैदल अपने घर पहुंचे और फिर तुपुदाना ओपी पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी.

Next Story