झारखंड

अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
24 Feb 2024 4:55 PM IST
अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, जानें पूरा मामला
x
पलामू : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार इलाके में कृष्णा प्रसाद गुप्ता नामक शुख्स को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। कृष्णा को कमर के पास गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कृष्णा बांस के सूप दउरा का व्यवसाय करते हैं। शनिवार को वह नौडीहा बाजार बांस से बनी चीज लाने गये थे। इसी दौरान वह खडार इलाके में पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और कृष्णा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गये।
कारोबार को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार कृष्णा का बांस सामग्री के कारोबार को लेकर कुछ लोगों से विवाद है। दो साल पहले व्यापारिक विवाद के चलते उनकी दुकान में आग लगा दी गई थी। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि व्यवसायिक विवाद में उसे गोली मारी गयी है। उन्होंने पुलिस को कई नाम बताये हैं। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
व्यवसायिक विवाद में गोली मारी गई
फिलहाल कृष्णा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यवसायिक विवाद में शख्स को गोली मार दी गयी है।
Next Story