झारखंड
Deoghar में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Tara Tandi
18 July 2025 8:00 PM IST

x
Deoghar देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के झांसागढ़ी स्थित एक चाय दुकान के पास अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी और फरार हो गए. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया है.
घायल युवक की पहचान अभिजीत कुमार ठाकुर (20) के रूप में हुई है. वह नगर थाना क्षेत्र के बिलासी रामपुर आदर्श भवन का निवासी उमाशंकर ठाकुर का पुत्र है. अपराधी किस मकसद से गोली मारकर फरार हुए, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
TagsDeoghar अपराधियोंबाइक सवार युवकमारी गोलीहालत गंभीरDeoghar criminalsbike riding youthshotcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





