झारखंड

Godda में अपराधियों का उत्पात, हाईवा में की आगजनी

Tara Tandi
12 Jun 2025 12:39 PM IST
Godda में अपराधियों का उत्पात, हाईवा में की आगजनी
x
Godda गोड्डा : जिले में एक बार फिर अपराधियों का उत्पात देखने को मिला है. बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ललमटिया-बाबूपुर क्षेत्र में एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
aकड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया, लेकिन तब तक हाईवा पूरी तरह जल चुका था. जिस हाइवा में अपराधियों ने आग लगाया, वह जायसवाल नाम की कंपनी का बताया जा रहा है. अपराधियों ने आगजनी की घटना को क्यों अंजाम दिया, पुलिस इसकी पता लगा रही है. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है.
Next Story