झारखंड

झारखंड में आचार संहिता लागू होने के दौरान बढ़े अपराध, जानें जिलों का हाल

Tara Tandi
22 May 2024 7:55 AM GMT
झारखंड में आचार संहिता लागू होने के दौरान बढ़े अपराध, जानें जिलों का हाल
x
Ranchi : आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसके बाद भी झारखंड में आचार पहले की तुलना में आचार संहिता लागू होने के बाद अपराध बढ़ गये हैं. आचार संहिता लागू होने से एक माह पहले हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, डैकैती समेत अन्य 4826 आपराधिक घटनाएं हुई थी. वहीं आचार संहिता लागू होने के बाद यह बढ़कर 5365 हो गयी. एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगा है. वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं.
जानें आचार संहिता लागू होने से पहले और बाद में कहां कितनी आपराधिक घटनाएं हुईं :
जिला पहले बाद में
गिरिडीह 320 326
धनबाद 468 435
बोकारो 324 388
दुमका 113 110
गोड्डा 165 155
रांची 750 844
जामताड़ा 83 90
देवघर 286 329
साहेबगंज 140 135
पाकुड 75 94
रेल धनबाद 56 52
रेल जमशेदपुर 23 26
चतरा 186 205
कोडरमा 101 122
रामगढ़ 110 138
खूंटी 60 71
गुमला 108 108
सिमडेगा 45 54
लोहरदगा 65 69
चाईबासा 103 107
सरायकेला 115 139
जमशेदपुर 337 402
पलामू 203 302
लातेहार 78 90
गढ़वा 167 246
हजारीबाग 345 331
कुल 4826 5365
Next Story