झारखंड
भाकपा माओवादी 28 जुलाई से मनाएगा शहीद स्मृति सप्ताह, इन मामलों का विरोध
Shantanu Roy
24 July 2022 2:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
रांची। भाकपा माओवादी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद स्मृति सप्ताह मनाएगा। पार्टी ने इसे जोश-खरोश से मनाने और सफल बनाने की अपील की है। पार्टी के संस्थापक चारू मजूमदार की 50वीं सालगिरह और कन्हाई चटर्जी की 40वीं सालगिरह के अवसर पर स्मृति समाप्त का आयोजन किया गया है। भाकपा माओवादी ने दंडकारण्य में ड्रोन हमलों का विरोध किया है। दंडकारण्य, बिहार- झारखंड, पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड को आधार इलाका के रूप में विकसित करने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया है। छापामार और जनयुद्ध को तेज एवं व्यापक करने की बात कही है।
माओवादियों ने साम्राज्यवाद, नौकरशाही, पूंजीवादी, सामंतवाद विरोधी वर्ग संघर्ष का विस्तार करने की अपील की है। प्रतिक्रांतिकारी रणनीतिक वमन योजना 'समाधान' को परास्त करने की बात कही है। यूक्रेन में साम्राज्यवादी परोक्ष युद्ध के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की है। माओवादियों ने संघर्षशील इलाकों में भारतीय सेना को उतारने का विरोध किया है। माओवादी छापामार युद्ध नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही है, ताकि अनावश्यक नुकसान को किया जा सके। ब्राह्मणीय हिंदुत्व फांसीवाद को परास्त करने को कहा है।
Next Story