
x
8.5 एकड़ जमीन घोटाला से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 5 के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है.
रांची : 8.5 एकड़ जमीन घोटाला से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 5 के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है. पीएमएलए की विशेष अदालत ने इसपर संज्ञान लिया है. ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निलंबित सीआई भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक बिनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकिशोर पाहन और हिलेरियस कच्छप को चार्जशीटेड आरोपी बनाया है. इन तीनों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
आपको बता दें कि 30 मार्च को ईडी ने 5500 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया था. बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का हेमंत सोरेन पर ईडी ने आरोप लगाया है. 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ की थी. वहीं, निलंबित सीआई भानु प्रताप प्रसाद से 12 दिनों तक ईडी ने पूछताछ की थी.
Tagsमनी लॉन्ड्रिंग मामलेपूर्व सीएम हेमंत सोरेनईडीप्रॉसिक्यूशन कम्प्लेनकोर्टझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारMoney Laundering CaseFormer CM Hemant SorenEDProsecution ComplaintCourtJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





