झारखंड

जमीनी विवाद में दंपति की बेरहमी से हत्या

Rani Sahu
9 April 2023 12:50 PM GMT
जमीनी विवाद में दंपति की बेरहमी से हत्या
x
CHAIBASA: खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी बाजार से लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना टोंटोथाना क्षेत्र के सुइयम्बागांव की है।
मृतक पति-पत्नी की पहचान सुइयम्बागांव निवासी 58 वर्षीयमुकुरुबिरुवाऔर उसकी 50 वर्षीय पत्नी मुतरीबिरुवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी कोचड़ाहाट गए हुए थे। शाम को लौटने के दौरान गांव के ही सूबेदार बिरुवाऔर बुधरामबिरुवा ने दोनों के साथ मारपीट की और देर रात दोनों की हत्या कर दी गई।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका दोनों आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा था और उसी विवाद को लेकर आरोपियों ने दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
Next Story