झारखंड

अरगोड़ा पार्क की बंदोबस्ती बंद करे निगम: अजय नाथ शाहदेव

Admin Delhi 1
20 July 2023 12:24 PM IST
अरगोड़ा पार्क की बंदोबस्ती बंद करे निगम: अजय नाथ शाहदेव
x

राँची न्यूज़: रांची नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने रांची नगर निगम के प्रशासक को पत्र लिखकर अरगोड़ा मैदान की बंदोबस्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है. अजय नाथ शाहदेव से अरगोड़ा के स्थानीय लोगों ने मिलकर बंदोबस्ती प्रक्रिया पर आक्रोश जताया है और इस प्रक्रिया पर रोक लगवाने का अनुरोध किया है.

अवैध महुआ चुलाई शराब मामले में दो को सजा

अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्ण कांत मिश्र की अदालत ने अवैध तरीके से महुआ चुलाई शराब का व्यापार करने के जुर्म में अभियुक्त इटकी के अकरा टोली निवासी लक्ष्मण कुमार साहू एवं रातू के पंडरा निवासी नितेश उर्फ दुर्गा उरांव को दोषी पाकर तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है. साथ ही दोनों पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोनों को एक-एक साल की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा काटनी होगी.

Next Story