झारखंड

झारखंड में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: जमशेदपुर की 90 वर्षीय महिला की कोविड से मौत, राज्य में मिले 162 नए मरीज

Bhumika Sahu
13 July 2022 6:42 AM GMT
झारखंड में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: जमशेदपुर की 90 वर्षीय महिला की कोविड से मौत, राज्य में मिले 162 नए मरीज
x
बढ़ी कोरोना की रफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रांची झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। 12 जुलाई की पूरे राज्य में 162 कोरोना के नए मरीज मिले। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में एक 90 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला का टाटा मेन हॉस्पिटल ( टीएमएच) में 24 जून से इलाज चल रहा था।वह हाईबीपी, फेफड़े की बीमारी और हृदय रोग से भी पीड़ित थी। पूरे राज्य में एक्टिव केस अभी 800 है। 12 जुलाई को राज्य 51 मरीज स्वास्थ्य भी हुए। 12 जुलाई को जारी आंकड़ो में कोविड मरीजों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चा पूर्वी सिंहभूम जिले का रहने वाला है। पूर्वी सिंहभूम में 12 जुलाई को 24 कोरोना के मरीज मिले।

रांची में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
राज्य में सबसे ज्यादा राजधानी में एक्टिव केस है। रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 350 है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 142 कोरोना के मरीज हैं। चतरा में 5, बोकारो में 27, धनबाद में 8, देवघर में 80, गोड्डा में 44, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 46, गुमला में 18, खूंटी में 5, जामताड़ा में 1, लातेहार में 16, कोडरमा में 11, पलामू में 1, रामगढ़ में 10, पश्चिमी सिंहभूम में 5 और सराईकेला-खरसावां जिले में कोरोना मरीजो कि संख्या 22 हो गई है। सभी इलाजरत हैं। वहीं, पूरे राज्य में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5323 हो गई है।
राज्य के पांच जिले संक्रमण मुक्त
राज्य में पांच जिलों में कोरोना के कोई मरीज नहीं है। पाकुड़, गढ़वा, लोहरदग्गा, सिमडेगा और साहिबगंज संक्रमण मुक्त हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। मास्क लगाने की अपील की जा रही है।
आपकों बता दे कि कुछ दिन पहले एक कॉलेज के 13 स्टुडेंट एक साथ कोविड पॉजिटिव पाएं गए थे। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल के 5 डॉक्टर एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिले थे।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta