झारखंड

झारखंड में फिर जोर पकड़ रहा कोरोना, एक की मौत, 355 एक्टिव केस

Bhumika Sahu
5 July 2022 6:28 AM GMT
झारखंड में फिर जोर पकड़ रहा कोरोना, एक की मौत, 355 एक्टिव केस
x
जोर पकड़ रहा कोरोना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रांची, 05 जुलाई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना से रांची में एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 352 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 126 केस सक्रिय है।

मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से एक, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह, गुमला से चार, कोडरमा से एक, रांची से 23, सरायकेला से 14 और सिमडेगा से एक मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 112 हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।


Next Story